लखीमपुर खीरी

सलेमपुर कोन की बेटी दीपा जायसवाल ने रचा सफलता का नया इतिहास

सीआईटीएस की राज्य स्तरीय ट्रेड-वार टॉपर सूची में बनाई जगह, मोटर वाहन मैकेनिक ट्रेड में 97.47 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया लखीमपुर खीरी का मान

अमित अवस्थी संवाददाता
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। प्रतिभा जब परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कदमताल करती है, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम सलेमपुर कोन की होनहार बेटी दीपा जायसवाल ने लिखी है। अपनी असाधारण उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि गांव और पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।दीपा जायसवाल ने शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) की राज्य स्तरीय ट्रेड-वार टॉपर सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

उन्होंने मोटर वाहन मैकेनिक ट्रेड में 750 में से 731 अंक अर्जित किए हैं। यह कुल 97.47 प्रतिशत है। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से जारी टॉपर सूची में उनका नाम शामिल होना उनकी मेहनत और लगन का परिचायक है।दीपा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि बेटियां अवसर और परिश्रम के सहारे सफलता के हर शिखर को छू सकती हैं। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह कामयाबी ग्रामीण अंचल की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं।दीपा जायसवाल के पिता खूब लाल जायसवाल तथा माता शैलेन्द्री जायसवाल हैं। बेटी की इस शानदार सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। वहीं, गांव और क्षेत्र के लोगों में भी गर्व एवं प्रसन्नता की अनुभूति है। तेली समाज के लिए भी दीपा की यह उपलब्धि गौरव का विषय बनी है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button