
पवन शर्मा:
शालीमार गार्डन(संज्ञान दृष्टि): गाजियाबाद पुलिस की थाना शालीमार टीम को एक बड़ी सफलता मिली जिसमें 25,000 का इनामिया बदमाश मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार। एसीपी शालीमार गार्डन सर्कल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की थाना शालीमार गार्डन टीम द्वारा दिनांक 26.10.26 को रात्रि में चौकी डीएलएफ प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के संग भगत सिंह चौक में गश्त व चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी।

इसी दौरान एक स्कूटी सवार रैन बसेरा विक्रम इन्क्लेव की तरफ से डीएलएफ क्षेत्र में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह अपनी स्कूटी वापस मोड़ कर भागने लगा तथा भागते हुए कब्रिस्तान के मोड़ पर स्कूटी गिर गई और वह उतर कर कब्रिस्तान की अंदर वाली गली में भागने लगा। भागते समय पुलिस टीम को अपने पास आता देखकर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया और तत्पश्चात आत्म रक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई तो बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया है।

पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश को कब्रिस्तान के अन्दर पकड लिया गया। पकडे गये घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार देते हुए नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश ने अपना नाम अमजद पुत्र चांद मौहम्मद पता 20 फुटा रोड प्रेम नगर आयशा मस्जिद के पास थाना लोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एक कारतूस जिंदा एक खोखा 315 बोर व एक स्कूटी DL 11PJ 8708, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त बरामद स्कूटी को जिपनेट नेट पर चेक किया गया तो स्कूटी थाना वजीराबाद दिल्ली से चोरी होना पाया गया। अमजद पर 16 मुकदमे गाजियाबाद के थानों में पंजीकृत है और वर्तमान में 25000 रु का इनाम घोषित है। एसीपी ने बताया कि मौके पर ही उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




