gayaब्रेकिंग न्यूज़

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर परैया थाना परिसर में हुआ लाइव प्रसारण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर नशामुक्ति का दिया संदेश

ब्यूरों संज्ञान दृष्टि 

परैया।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को परैया थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।इस लाईव को परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी की मौजूदगी में दिखाई गई ।

 

 

इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।मौके पर एसआई देवराज कुमार रजक, एसआई राजेश यादव, एसआई रामबाबू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील मांझी, राहुल कुमार, मांझीयावा पंचायत के समाजसेवी नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी सहित एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

ranjeet kumar

Ranjeet Kumar Bureau Chief Gaya Bihar

Related Articles

Back to top button