gayaब्रेकिंग न्यूज़

परैया अंचल में जनता दरबार आयोजित, जमीन विवाद के पांच मामलों में दो का निष्पादन

ब्यूरो संज्ञान दृष्टि 

परैया अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीन से संबंधित विवादों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद से जुड़े कुल पांच मामले आए। अंचलाधिकारी सलोनी करण ने मामलों की सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।अंचलाधिकारी सलोनी करण ने बताया कि जनता दरबार में आए पांच मामलों में से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,

 

जबकि शेष तीन मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं आगे की प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया गया। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार लगाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को भूमि विवाद के मामलों में राहत मिल सके।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

ranjeet kumar

Ranjeet Kumar Bureau Chief Gaya Bihar

Related Articles

Back to top button