राज्य

12 साल बेमिसाल: कुर्किहार बड़ी देवी मंदिर में विधायक वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने हेतु विशेष पूजा-अर्चना”

चंदन कुमार
गया सदर गयाजी (संज्ञान दृष्टि) गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के ग्राम कुर्किहार स्थित प्रसिद्ध बड़ी देवी मंदिर परिसर में बुधवार, 10 जून 2026 को “12 साल बेमिसाल – विश्वास और विकास के 12 वर्ष” कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह थे, जिनकी उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देशहित में निरंतर नेतृत्व की कामना करते हुए मां बड़ी देवी के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है, जिससे देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “विश्वास और विकास के 12 साल” केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि देशवासियों के भरोसे और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प से ओतप्रोत रहा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button