gaya

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में गयाजी का देशभर में डंका, हासिल किया पहला स्थान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर को किया सम्मानित

डॉ रामानुज

गयाजी (संदृ) । कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गयाजी जिले ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर बिहार का मान बढ़ाया है। देश के 28 राज्यों के 100 चयनित जिलों में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गयाजी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2025 को की गई थी। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना तथा फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के साथ किसानों को कृषि ऋण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना का क्रियान्वयन सहकारिता, बैंकिंग, राजस्व, ग्रामीण विकास, उद्योग, कृषि एवं कृषि से जुड़े कुल 11 विभागों की 36 योजनाओं के 121 इंडिकेटर के आधार पर किया जा रहा है। योजना के एक वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गयाजी के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को जिले में कृषि विकास, विभागीय समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

certifate image
Certificate – PMD Dhannya Krishi yojana

कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कमलेश पासवान, चंद्रशेखर पेम्मासानी और रामनाथ ठाकुर सहित कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बिहार के कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल उपस्थित रहे।

गयाजी जिले की ओर से जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान तथा गुरारू प्रखंड के प्रगतिशील किसान विनीत कुमार रंजन ने कार्यक्रम में भाग लिया।

देशभर में प्रथम स्थान हासिल करना गयाजी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान जिले में कृषि विकास को नई गति देने और किसानों को अधिक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करेगा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

ranjeet kumar

Ranjeet Kumar Bureau Chief Gaya Bihar
Back to top button