गुरुआ अंचल कार्यालय का किसान संघ ने किया घेराव, लंबित मामलों के निष्पादन की मांग
ब्यूरों रंजीत कुमार ( संज्ञान दृष्टि)
गयाजी जिला के गुरुआ अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल-खारिज और जमीन से जुड़े कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर अपेक्षित किसान संघ ने कार्यालय का घेराव किया। संघ के नेता गिरजा प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की।

इस दौरान गिरजा प्रसाद ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में किसानों के जमीन संबंधी कार्यों में देरी हो रही है। उन्होंने अंचल अधिकारी मनीष कुमार पर गरीब किसानों की फरियाद नहीं सुनने तथा कार्यालय में बिचौलियों के सक्रिय रहने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, परिमार्जन समेत जमीन से जुड़े हजारों मामले वर्षों से लंबित हैं।
किसान संघ ने प्रशासन से मामले की जांच कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। गिरजा प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं पर सुनवाई कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संघ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और सड़क जाम आंदोलन करेगा।

