गुरुआ में वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के तहत प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित
(ब्यूरों रिपोर्ट संज्ञान दृष्टि)
गया जिला के गुरुआ प्रखंड कृषि सभागार में शनिवार, को वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की खेती की आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी देकर बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार ने की। कार्यक्रम में जिला से आए सहायक निदेशक रॉकी रावत कृषि वैज्ञानिक पंकज तिवारी गया सहायक निर्देशक रॉकी रावत ,कृषि वैज्ञानिक पंकज तिवारी ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी कुमारी सिमरन ,लेखपाल धीरज कुमार ,किसान सलाहकार रामपुकार प्रसाद नीरज कुमार,
सिंह, , समाजसेवी राजू दांगी मुखिया वर्मा चितरंजन कुमार समेत सैकड़ों किसानों सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उन्हें खेती से संबंधित तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने में किसान सलाहकारों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
रबी महाभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम से किसानों को आगामी फसल सीजन की तैयारी, बेहतर कृषि प्रबंधन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कृषि विभाग के ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना है।
