लखीमपुर खीरी

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने पीएचसी काला आम और देवकली का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली चाक-चौबंद व्यवस्थाएं, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ रहे मुस्तैद

धर्मेश शुक्ला संवाददाता
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। जिले में आमजन तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने दो मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) काला आम और पीएचसी देवकली का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां बेहद सकारात्मक और चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले।

निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य समस्त स्वास्थ्य कर्मी अपनी उपस्थिति के साथ मरीजों के इलाज में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ उठाने पहुंचे स्थानीय नागरिकों को सुगमता से चिकित्सीय परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, दवा वितरण काउंटर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को देखा। उन्होंने दोनों ही स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। सीएमओ की इस सक्रियता और स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली बेहतरीन व्यवस्थाओं से यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button