ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना

मुकेश शर्मा

रायबरेली (संज्ञान दृष्टि) कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पहली बार रायबरेली पहुंचने पर आज जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 24 अक्टूबर को रायबरेली की धरती पर कदम रखते ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया, और इस स्वागत की सबसे बड़ी तस्वीर सलोन से सामने आई, जहां प्रबल दावेदार किरन देवी ने अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी।

सलोन विधानसभा की कांग्रेस की प्रबल दावेदार किरन देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं सलोन मे व्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अगुव़ाई में विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला,टी एन त्रिपाठी अर्जुन पासी कमालगंज में राजू मिश्रा पंडित और करहिया टोल प्लाजा पर के.के. सिंह, दिग्विजय सिंह, राजू सिंह, मोवीन और चंदन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता दिखाई।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button