राज्य

लखीमपुर खीरी को मिली नई सुरक्षा चौकी, गढ़ी पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

संवाददाता
लखीमपुर खीरी ।जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बुधवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित गढ़ी पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम एवं क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी सहित कई पुलिस अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि गढ़ी पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और बढ़ेगी तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह चौकी अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई पुलिस चौकी क्षेत्रवासियों के लिए राहत और सुरक्षा का नया केंद्र बनेगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नई चौकी के निर्माण पर खुशी जताई और पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण भी किया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button