पर्यावरण संरक्षण एवं आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा
पर्यावरण मित्र समूह की मासिक बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय

घनश्याम
लखीमपुर। स्थानीय शिवम रेस्टोरेंट में पर्यावरण मित्र समूह कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, सम्मान समारोह, वृक्षारोपण अभियान तथा संस्था की आगामी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने वाले मित्रों को सम्मानित करने तथा पूर्व में लगाए गए पौधों एवं ट्री गार्ड्स के रख-रखाव को और बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

इसके साथ ही संस्था की अद्यतन गतिविधियों एवं आय-व्यय विवरण को प्रस्तुत किया गया। आगामी वृक्षारोपण अभियान के दौरान यथासंभव एक ही प्रजाति के पौधों के रोपण तथा संस्था के बैंक खाते को खोलने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।बैठक में पर्यावरण मित्र समूह के अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष मयूरी नागर एवं राम मोहन गुप्त, सचिव संजय गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी कुमकुम गुप्ता एवं पूजा सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




