खेल

गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी में निःशुल्क समर हॉकी कैंप का शुभारंभ

धर्मेश शुक्ला संवाददाता
लखीमपुर खीरी।शहर की गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में 26 मई से 26 जून तक आयोजित होने वाले निःशुल्क समर हॉकी कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकेडमी के अध्यक्ष सुरेन्द्र तोलानी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।एकेडमी की सचिव एवं कोच तृप्ति अवस्थी ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया से निकालकर खेल मैदान तक लाना है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।उन्होंने बताया कि कैंप में बच्चों को हॉकी की बारीकियों के साथ अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर हरबंस सिंह अजमानी, गुरजीत सिंह, मनीषा शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button