कानू समाज के चुनाव में शंकर कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर।

डॉ रामानुज
गया जी (संदृ) । कानू समाज गयाजी जिला इकाई के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में समाजसेवी शंकर कुमार गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज कर जिला अध्यक्ष का पद हासिल किया। चुनाव के परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई तथा समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी। 14 जून 2026 को आयोजित चुनाव में समाज के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए इस चुनाव में शंकर कुमार गुप्ता को व्यापक समर्थन मिला। वहीं सचिव पद पर शंकर कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर नौलेश कुमार जादुगर विजयी घोषित किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता लंबे समय से कानू समाज के हितों, सामाजिक एकता और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से समाज की आवाज को मजबूती से उठाया है और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी जीत को समाज के विकास, एकता और नई सोच की जीत माना जा रहा है। समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने विश्वास जताया कि शंकर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कानू समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिलेगी। चुनाव परिणाम के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समर्थकों का कहना है कि शंकर कुमार गुप्ता की ईमानदार कार्यशैली, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत एवं लोकप्रिय नेता बनाता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कानू समाज जिला ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर गया महानगर अध्यक्ष गोपीनाथ प्रसाद, सचिव अयोध्या लाल कानू, मगध प्रमंडल उपाध्यक्ष राजा राम कानू, कानू विकास संघ गयाजी के पूर्व जिला सचिव राम प्रसाद साह, गया कॉलेज से अवकाश प्राप्त शिव नारायण बाबू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कानू समाज के इस ऐतिहासिक चुनाव ने संगठन में नई उम्मीद और नई ऊर्जा का संचार किया है। समाज के लोगों को विश्वास है कि शंकर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन विकास और सामाजिक उत्थान के नए आयाम स्थापित करेगा।




