देशनई दिल्ली

त्रिपुरा सीमा पर अमित शाह का सख्त संदेश, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे जनसांख्यिकीय बदलाव

संवाददाता
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा की समीक्षा करने पहुंचे हैं। लंकामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, त्रिपुरा फ्रंटियर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है… चाहे त्रिपुरा हो या बिहार, हम डेमोग्राफिक बदलाव नहीं होने देंगे।

यह हमारा पक्का संकल्प है। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि सीएपीएफ और बीएसएफ के सभी जवान पूरी श्रद्धा के साथ एक पेड़ को अपना भाई, बहन या बच्चा मानकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। यह सरकारी आदेशों से प्रेरित कार्यक्रम नहीं होना चाहिएय यह हमारी स्वाभाविक आदत होनी चाहिए। यही स्वाभाविक आदत हमें बचा सकती है। हमें सोचना चाहिए कि हमारी सुरक्षा करने वाली बीएसएफ आउटपोस्ट बनाने के लिए कितने पेड़ काटे गए थे, और उससे कहीं ज्यादा पेड़ लगाना हमारी जिम्मेदारी है। अपने इस दौरे के दौरान गृह मंत्री कुछ आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इसके अलावा वह त्रिपुरा सरकार और एक निजी संस्था के सहयोग से विकसित होने वाली एक होटल परियोजना के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button