लखीमपुर खीरी

तुलसी शालिग्राम विवाह पूजन का इस्कॉन में हुआ खास आयोजन….!

स्पर्श सिन्हा

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज )।कार्तिक मास में होने वाले श्री तुलसी शालिग्राम विवाह पूजन के अवसर पर इस्कॉन मंदिर द्वारा विशेष आयोजन किया गया। बता दें, आज शहर के इस्कॉन मंदिर में तुलसी शालिग्राम विवाह के पावन अवसर पर यज्ञ व विशेष पूजन का आयोजन हुआ।

जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने यज्ञ कर भक्ति रस आनंद की प्राप्ति की। वहीं जानकारी देते हुए मंदिर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि इस्कॉन लखीमपुर लगातार सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठानों व त्योहारों पर विशेष आयोजन करता रहा है। आज भी आयोजित श्री तुलसी शालिग्राम विवाह के मौके पर यज्ञ के साथ ही भव्य प्रसादम की भक्तों के लिए व्यवस्था की गई। आये हुए सभी भक्तों ने प्रभु का स्मरण कर अपने जीवन को धन्य किया और प्रसादम का आनंद प्राप्त किया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button