लखीमपुर खीरी

भारत विकास परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से जालंधर में

● राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए आज लखीमपुर से जालंधर रवाना हुए नैमिष प्रांत के पदाधिकारी

रिपोर्ट :- स्पर्श सिन्हा

लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज) । भारत विकास परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 दिसंबर से जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। अधिवेशन में परिषद के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सेवा, संपर्क, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण विषयों अपने विचारों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।

अधिवेशन में विभिन्न प्रान्तों से लगभग साढ़े तीन हजार सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज नैमिष प्रांत का एक दल आज प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट रमेश कुमार वर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉ0 पी0 के0 गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव ( संपर्क ) मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय सचिव (पर्यावरण) डॉ0 राजवीर सिंह की अगुवाई में यहां लखीमपुर से जालंधर राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिये रवाना हुआ। 28 एवं 29 दिसंबर को आयोजित हो रहे इस अधिवेशन में, प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ नैमिष प्रांत की गोला, हरदोई, बहराईच शाखाएं भी हिस्सा ले रही हैं।

pranjal srivastava

Managing Editor

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button