राज्यलखनऊ

सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटा

संवाददाता
लखनऊ गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। इसको लेकर यूपीडा ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्देशित कर दिया है। यह आदेश अंतिम प्रमाणपत्र के बाद जारी किया गया है।

दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT (टोल) आधार पर किया गया है। इसके तहत कन्सेशनायर को 27 वर्षों की रियायत अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार है। 15 दिन की टोल छूट की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार/यूपीडा द्वारा कन्सेशनायर को की जाएगी। बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button