
संवाददाता
लखनऊ । विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के ईआईएसीपी केन्द्र, इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्डलाइफ साइंसेज, नीवा फाउंडेशन एवं प्राणी विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 5 जून तक सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सैकडों पौधों का रोपण किया गया लखनऊ अभियान के तहत प्राणी विज्ञान विभाग, डीएसडब्ल्यू कार्यालय, 18 छात्रावासों, ओएनजीसी सीएएस भवन तथा प्रशासनिक भवन परिसर में पौधे लगाए गए। समापन अवसर पर कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने प्रशासनिक भवन परिसर में चंदन, रुद्राक्ष और सिन्दूर के पौधे रोपे। कार्यक्रम में प्रो. अमिता कनौजिया(DSW), नीवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन द्विवेदी, सहित कई शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, कार्बन अवशोषण और सतत विकास को बढ़ावा देना रहा।




