राज्यलखीमपुर खीरी

CATC-215 के तृतीय दिवस पर कैडेटों को मिला ड्रोन प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार का ज्ञान

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई शुरुआत, स्वास्थ्य, तकनीक और जीवन कौशल पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

घनश्याम
लखीमपुर खीरी,। 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-215) के तृतीय दिवस की शुरुआत शिविर परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। चयनित एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन और समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिविर अधिकारियों को सम्मान प्रदान किया।

शिविर कमांडेंट कर्नल चित्र सैन ने कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद कैडेटों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अगले चरण में कैडेटों को ड्रोन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें ड्रोन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और आधुनिक समय में इसकी भूमिका के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को ड्रोन उड़ान और संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिसे कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सीखा।इसके पश्चात प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्थितियों के प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें चोट, रक्तस्राव, बेहोशी, जलने जैसी स्थितियों में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई तथा व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।शिविर के तृतीय दिवस की सभी गतिविधियों का उद्देश्य कैडेटों में तकनीकी दक्षता, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा प्रबंधन कौशल और आत्मनिर्भरता का विकास करना रहा, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button