राज्यलखीमपुर खीरी

आईसीएसई-आईएससी 2026 में लखनऊ पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

विशेष बाजपेई बने जिले के टॉपर, प्रखर वर्मा ने नगर में हासिल किया पहला स्थान

संवाददाता
लखीमपुर-खीरी (संज्ञान दृष्टि)। आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में Lucknow Public School के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम एक बार फिर रोशन किया है।आईसीएसई परीक्षा में विशेष बाजपेई ने 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आईएससी परीक्षा में प्रखर वर्मा ने 96.25% अंक अर्जित कर नगर क्षेत्र में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विशेष बाजपेई के पिता सत्येंद्र बाजपेई व्यवसायी हैं तथा माता पूजा बाजपेई गृहिणी हैं। विशेष का लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। वहीं प्रखर वर्मा के पिता विजय कुमार वर्मा कृषक तथा माता नीतू वर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। प्रखर भविष्य में एआई/एमएल क्षेत्र में शोधकर्ता बनना चाहते हैं।अन्य परिणामों में आईसीएसई के अविंद्र सिंह (97.8%) द्वितीय तथा यशिका वर्मा (96.8%) तृतीय स्थान पर रहीं। आईएससी में हर्षल शुक्ला (96%) द्वितीय एवं यशी राज (95.25%) तृतीय स्थान पर रहे।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आईसीएसई में 129 एवं आईएससी में 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी सफल रहे। उल्लेखनीय है कि आईसीएसई के 27 तथा आईएससी के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह, मुख्य प्रशासिका एवं पूर्व एमएलसी कांति सिंह तथा प्रबंध निदेशक सुशील सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने मेधावी छात्रों को लड्डू खिलाकर एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया तथा अभिभावकों, सीनियर इंचार्ज प्रदीप रस्तोगी एवं समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button