राजनीति

केन्दुई की ऐतिहासिक धरती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, विकास को मिली नई रफ्तार

डॉ रामानुज।

गयाजी, बिहार (संदृ)। गया जिले के केन्दुई की ऐतिहासिक धरती पर बिहार के नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रथम आगमन पर उत्साह, उमंग और जनसमर्थन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री बनने के बाद गया में उनके पहले आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. करुणा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, अंगवस्त्र एवं विष्णु चरण भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में स्वागत नारों और तालियों की गूंज सुनाई दी। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने केन्दुई स्थित स्वतंत्रता सेनानी हरखू सिंह के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी के प्रति सम्मान प्रकट किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. करुणा सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह गया जिला के विकास, सम्मान और नई संभावनाओं का शुभ संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री नीलम मिश्रा, उपाध्यक्ष विभा सिंह, सीमा कुमारी, बबीता कुमारी, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता देवी, उषा कुमारी, निर्मला देवी, ममता देवी, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, विनोद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह सहित केन्दुई क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह ने केन्दुई की धरती पर राजनीतिक ऊर्जा, जनउत्साह और विकास के नए संकल्प का संदेश दिया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button