राजनीतिलखनऊ

लखनऊ में मिशन 2027 को लेकर सर्वजन हित पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 

लखनऊ। हजरतगंज में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में “मिशन 2027” विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखती है।

उन्होंने सामाजिक समरसता और समान अवसर को राष्ट्र की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाम सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र मिश्रा ‘विरही’, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रमाकांती त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव अरुण द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम तिवारी, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ गुप्ता तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी जुगल किशोर तिवारी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन “मिशन 2027 सफल बनाएं” के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर अतुल सिंह, राधेश्याम सिंह, दिलीप तिवारी, मनीष त्रिपाठी, ऋषि नाथ, सर्वेंद्र कुमार तिवारी, बालेंद्र कुमार चौबे, धीरज पांडेय, ओमप्रकाश चौबे, राकेश सिंह, प्रवीण मिश्रा, सोनू मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button