राज्य

वजीरगंज में सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

चंदन कुमार
गया सदर गयाजी (संज्ञान दृष्टि) गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत बभंडीह गांव में 14 जून को “द राजपूत ऑफ बिहार” संगठन द्वारा सिने स्टार सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे और दिवंगत अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सभा में अभिजीत सिंह, सुरज सिंह, बबन सिंह, अजय सिंह, बितन सिंह और करण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सुशांत सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए “द राजपूत ऑफ बिहार” के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर मंतोष सिंह ने कहा कि बिहार की माटी के लाल सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर पूरे देश और फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कहा कि आज भी उनके निधन के मामले में न्याय नहीं मिल पाना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे प्रतिभाशाली कलाकार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, इसलिए सरकार को उनकी स्मृति में बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण करना चाहिए, ताकि राज्य के युवाओं को फिल्म और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन “भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन” के नारों के साथ किया गया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button