बीएसए कार्यालय परिसर में 16 जून को होगा विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण

प्रांजल श्रीवास्तव संपादक
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि )।बेसिक शिक्षा विभाग, लखीमपुर खीरी द्वारा 16 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मंगलवार को प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।आयोजकों ने बताया कि श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में जिले भर के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ आध्यात्मिक वातावरण में धर्म लाभ भी प्राप्त करेंगे।बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है




