ब्रेकिंग न्यूज़

अब जरूरतमंदों को मिलेगा दस रुपये में भरपेट भोजन




गोला गोकर्णनाथ। नगर के खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम नारायणी मंदिर में नवरात्रि के समापन पर सायंकालीन मां नारायणी अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत की गई।शुक्रवार की शाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने नवरात्र के समापन पर मां सिद्धिदात्री और मां नारायणी का पूजन एवं भोग लगाकर अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत कराई। रसोई के शुभारंभ पर कन्या भोज कराया गया।


आश्रम एवं मां नारायणी मंदिर के सर्वराकार आनंद त्रिवेदी ने बताया कि रसोई का समय शाम 6:00 बजे से 8:00 तक रहेगा। जरूरतमंद को 10 रूपये में सेवा शुल्क देकर भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अतिथियों ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर श्रीराम कथा वाचक अंजनी शरण जी महाराज, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, संदीप अवस्थी, सुशील पांडे, सुरजनलाल वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button