MARAJGANJब्रेकिंग न्यूज़

बृजमनगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दस हजार का इनामी गैंगस्टर वांछित दीपक गुप्ता गिरफ्तार

बृजमनगंज, महाराजगंज (संज्ञान दृष्टि)
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बृजमनगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित रुपया 1000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा श्री अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजमनगंज की टीम ने आज दिनांक 24.04.2026 को सुबह 9:05 बजे अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र राजदेव, उम्र 36 वर्ष, निवासी उटिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया।


अभियुक्त दीपक गुप्ता थाना बृजमनगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/26 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. सत्य प्रकाश सिंह, थाना अध्यक्ष बृजमनगंज
2. उ0नि0 आलोक यादव, थाना बृजमनगंज
3. मु0आ0 हृदय यादव, थाना बृजमनगंज
4. आरक्षी संदीप गौतम, थाना बृजमनगंज
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button