ब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य

एडीएम ने एडीएम का किया निरीक्षण, स्व-गणना ऐप के उपयोग पर दिया जोर

प्रांजल श्रीवास्तव संपादक
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने बताया कि अगामी 22 मई से 20 जून के मध्य की 30 दिन की समयावधि में समस्त प्रगणक व पर्यवेक्षकों के द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण किया जायेगा। जिला जनगणना अधिकारी ने 07 मई से 21 मई के मध्य स्व- गणना ऐप के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों / जन प्रतिनिधियों / ग्राम प्रधानों आदि के द्वारा स्व-गणना कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उत्तरों को प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की सहभगिता से दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्व-गणना ऐप पर दर्ज किये। उत्तरों की जांच कर प्रगणक सबमिट बटन दबाकर एच०एल०ओ० कार्य आन-लाइन मोड में गति दे सकेंगे। इस अवसर पर तहसील लखीमपुर के तहसीलदार मुकेश वर्मा, जनगणना कार्य निदेशालय, उप्र, लखनऊ से नामित जिला प्रभारी दिव्यांक मिश्रा व जिला जनगणना सेल के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button