अवैध शराब माफियाओ की तोड़ी कमर, जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं थाना अध्यक्ष केलाखेड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़
अबैध शराब नष्ट करते पुलिसकर्मी



विशाल अग्रवाल (संज्ञान न्यूज़)


उधम सिंह नगर/ केलाखेड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शराब माफियाओ कि कमर तोड़ने का काम किया गया। मोहली जंगल तोता बेरिया जैसे अनेको  स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सात हज़ार लीटर लहन व अबैध कच्ची शराब कसीदगी के उपकरण नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व मे चल रहे इस अभियान मे धाकड़ कार्यवाही देखी जा रही हैं। इस अभियान मे उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, नरेन्द्र सिंह अधिकारी, हरीश महर,पंकज बेलवाल,मुकेश चंद्र, मोहित कुमार  कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह दिनेश धपोला,, विनोद खाती एवं विजय सिंह ये सभी पुलिसकर्मी  मुख्य रूप से अभियान का हिस्सा बने।