लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान की तैयारियों की समीक्षा
भाजपा जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा ने पदाधिकारियों और संयोजकों के साथ की बैठक

प्रांजल श्रीवास्तव, संपादक
लखीमपुर-खीरी (संज्ञान दृष्टि)। भाजपा जिला कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटना होगा। उन्होंने अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की और उनके संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने अभियान से जुड़े जिला पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए जाना कि निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए क्या रूपरेखा तैयार की गई है और किस पदाधिकारी को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए संगठन की तैयारियों और पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी संभाल रहे मंडल संयोजकों और मंडल प्रभारियों के साथ भी अलग बैठक कर समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि खीरी जिला भाजपा का गढ़ है। पार्टी की ओर से दिए गए कार्यक्रमों को यहां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सफलतापूर्वक आयोजित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को भी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाएंगे। समीक्षा बैठक में जिला महामंत्री मनोज वर्मा और राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी, किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, कुलभूषण सिंह, शरद मिश्रा, रश्मि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, ऋषभ पांडे, अमित सिंह और अभिजात मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े मंडल संयोजक और मंडल प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।




