सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाखों लाभुकों के खातों में भेजी गई पेंशन राशि

रंजीत कुमार ब्यूरो
गया,( संज्ञानदृष्टि ) सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कार्यक्रम आयोजित कर मई 2026 माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार, गया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में राशि अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशनधारियों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 150 पेंशनधारियों ने बड़ी स्क्रीन पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। लाभुकों के लिए बैठने, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। गया जिले में वर्तमान में इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, विधवा पेंशन एवं निःशक्तता पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के कुल 5 लाख से अधिक लाभुक पंजीकृत हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है।




